फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साढू के मकान के बाहर फायर करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट में सेक्टर-23 में साढू के मकान के बाहर फायर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव कुमासपुर निवासी अर्जुन है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गांव सलीमसर माजरा फिलहाल किरायेदार सेक्टर-23 वासी संदीप ने बताया था कि उनकी साली व साढू में मतभेद चला हुआ है। उनकी साली मिलने के लिए उनके घर आई थी। 19 नवंबर की शाम को वह व उनकी पत्नी घर थे। स्कॉर्पियो सवार अर्जुन ने आकर फायर करने शुरू कर दिए। उसने उनपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। क्राइम यूनिट वेस्ट ने आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें