फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गलत वीडियो बनाने का आरोप लगा 88500 रुपये हड़पे

Sat, 10 Jun 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- दुकानदार नरेश गर्ग।
विज्ञापन
गोहाना। साइबर अपराधी नित नए तरीके अपना रहे हैं। अब गोहाना शहर के दुकानदार के पास खुद को डीएसपी बता कॉल करने के बाद 88500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना के वार्ड-8 के विकास नगर निवासी नरेश कुमार गर्ग ने बताया कि उनकी नगर परिषद के पास कपड़े की दुकान है। वह 2 जून को दुकान पर थे। एक बजकर 10 मिनट पर उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को डीएसपी संजय अरोड़ा बताते हुए धमकी दी कि आपके खिलाफ गलत वीडियो की शिकायत आई है। आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उसने कोई वीडियो नहीं बनाई है और न ही उन्हें वीडियो बनानी आती है। इस पर आरोपी बार-बार कॉल करता रहा और बाद में रुपये की मांग करने लगा। आरोपी ने उनके पास एक क्यूआर कोड भेजा, जिसे वह डिलीट करने का प्रयास करने लगे तो उस पर क्लिक हो गया। जिसके बाद उनके बैंक खाते से 88500 रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर ठगी की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खाते से चार बार में निकली राशि

नरेश गर्ग ने बताया कि उनके खाते से 2 जून को दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर 9500 रुपये, 2 बजकर 28 मिनट पर 6000 रुपये, 2 बजकर 56 मिनट 35500 रुपये तथा 3 बजकर 49 मिनट पर 37500 रुपये निकाले गए हैं। उसने तुरंत साइबर क्राइम के टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दी। शिकायत देने के बाद भी आरोपी बार-बार फोन करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें