फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साथी को ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोपी गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जटवाड़ा के पास ट्रेन के आगे धक्का देकर साथी ही हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी ने नशे में कहासुनी के बाद धक्का देने की बात कही है। जटवाड़ा निवासी कुलदीप ने बुधवार को दिल्ली के कंझावला निवासी मन्नू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने मन्नु को काबू कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी जटवाड़ा के रहने वाले मुकेश कुमार के साथ था। वह दोनों शराब के नशे में थे। ट्रैक पर जाने के बाद कहासुनी में उसने मुकेश को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। इस हादसे में ट्रेन से कटकर मुकेश की मौत हो गई थी। हत्या के बाद मन्नू मौके से भाग गया था। जिसको लोगों की सूचना पर देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें