फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फर्जी हस्ताक्षर का चहेते को टेंडर देने का आरोप

Tue, 25 Jul 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38. टेंडर के लिए दस्तावेजों पर किए गए फर्जी हस्ताक्षर दिखाते मुख्य अभियंता देवेंद्र पहल। स
विज्ञापन
सोनीपत। द सोनीपत सहकारी चीनी मिल के संचालन के लिए चहेती कंपनी को टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर का खेल किया गया है। मिल प्रबंधन ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरतते और चीनी मिल में सस्पेंड चल रहे मुख्य अभियंता के हस्ताक्षर करके ई-टेंडरिंग साइट पर अपलोड कर दिया है। इस पर मुख्य अभियंता ने शुगर फेडरेशन के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है। आनन-फानन में प्रबंधन की तरफ से टेंडर प्रक्रिया को साइट से हटा दिया गया है, जिसके चलते टेंडर रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता देवेंद्र पहल ने मिल प्रबंधन पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करके टेंडर चहेती कंपनी को देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रिकाॅर्ड के अनुसार उन्हें 17 जून को मिल प्रबंधन की तरफ से सस्पेंड किया हुआ है। 20 जुलाई को मिल प्रबंधन ने हरियाणा ई-टेंडर साइट पर मिल कारखाने की रिपेयरिंग व उसे चलाने का पांच करोड़ का टेंडर अपलोड किया। जिसमें मुख्य अभियंता के पेज नंबर 42 से 45 तक फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने शुगर फेडरेशन को शिकायत भेजी। जिसके बाद उक्त टेंडर को रद्द करते हुए साइट से हटा दिया गया। मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते कारखाने में मरम्मत कार्य अधर में लटका हुआ है। समय रहते अगर कार्य को पूरा नहीं किया गया तो आगामी पेराई सत्र समय पर चालू करने में समस्या होगी। जिसका खामियाजा गन्ना उत्पादकों को भुगतना पड़ेगा।

चीनी मिल के पेराई सत्र को चलाने के लिए मरम्मत व कारखाने को चलाने की हर साल टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जाती है। टेंडर प्रक्रिया को साइट पर डाल दिया गया था। गलत तरीके के मुख्य अभियंता के हस्ताक्षर करने की शिकायत मिली थी। जिसके चलते टेंडर को रद्द करना पड़ा। मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -ललित सिवाच, उपायुक्त एवं चेयरमैन, सहकारी चीनी मिल

फोटो 38. टेंडर के लिए दस्तावेजों पर किए गए फर्जी हस्ताक्षर दिखाते मुख्य अभियंता देवेंद्र पहल। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें