फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरपंच के घर के बाहर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव मेहंदीपुर में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच के घर के बाहर फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव की ही रहने वाल निखिल है। उसके पास से अवैध हथियार मिला है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव मेहंदीपुर निवासी रमेश आंतिल ने 19 फरवरी को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि उनके गांव में हुए सरपंच के चुनाव में उनकी भाभी सरिता ने जीत दर्ज की थी। उनकी भाभी के खिलाफ गांव के निखिल की मां कुसुम देवी ने चुनाव लड़ा था। गांव में काफी तनातनी के माहौल में चुनाव संपन्न हुआ था। चुनाव में कई बार धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया था कि 17 दिसंबर, 2022 को जब वह गांव में सफाई कार्य करवा रहा था तो निखिल ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। साथ ही धमकी दी थी कि दो दिन के अंदर जान से मार देगा। जमानत पर आने के बाद उसने 19 फरवरी की रात को अपने साथियों के साथ आकर उनके घर के बाहर फायरिंग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें