फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवाई फायर करने का आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Fri, 05 Dec 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाना पुलिस ने हवाई फायर करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी विकास को एक दिन के रिमांड पर लिया है। गांव सलारपुर माजरा निवासी निखिल ने बुधवार को शिकायत दी थी कि 2 दिसंबर की रात 10 बजे विकास ने उन्हें कॉल करके घर से बाहर बुलाया। उसके बाद वह अपने भाई साहिल के साथ गली में गए तो वहां पर गांव के विकास व अंकित गाड़ी से नीचे उतरे। विकास ने अवैध हथियार से दो हवाई फायर किए और उन्हें धमकी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें