फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फरमाणा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक परिवार पर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीएम विंडो पर दी गई शिकायत के आधार पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरमाणा निवासी विशाल का कहना है कि गांव के एक परिवार ने उसे रेलवे सुरक्षा बल में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और नौकरी के फार्म निकलने पर आवेदन करा दिया। आरोपियों ने बड़े अधिकारियों से जान पहचान होने की बात कही थी। जिसके बाद उससे साढ़े पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद ई-मेल के माध्यम से भेजी गई लिस्ट में उसका रोल नंबर भी चयनित उम्मीदवारों की सूची में दिखाया। इतना ही नहीं उसे एक एडमिट कार्ड भी दिया गया। लेकिन जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो लिस्ट से लेकर एडमिट कार्ड सब कुछ फर्जी मिला। विशाल का कहना है कि यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद वह अपने परिवार के सदस्यों को लेकर उक्त लोगों के घर पैसे लेने गया। उन्होंने न केवल पैसे देने से मना कर दिया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत उसने सीएम विंडो पर की थी, जिस पर पुलिस ने एक महिला, उसके पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें