सोनीपत। कुंडली क्राइम यूनिट ने प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत के शाहपुर का रहने वाला तेजबीर है। मामले को लेकर गांव हसनपुर के जसमेर ने पांच जून, 2023 को पुलिस को बताया था कि वह पानीपत के झांबा के रहने वाले अपने दोस्त शिव कुमार के जरिए पानीपत निवासी राजन और रवि के संपर्क में आए थे। दोनों ने प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर उनसे 13 लाख रुपये की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करवा ली थी और 2.40 लाख रुपये की राशि नकद ली ली। बाद में पता लगा था कि प्लॉट किसी अन्य को बेच दिया था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में तेजबीर को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।