फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हमला करने के मामले में हत्या समेत कई मामलों में नामजद रहा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। थाना मुरथल पुलिस ने गांव मेहंदीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर दीपक उर्फ हड्डी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या, चोरी सहित नौ मामलों में नामजद रहा है। उसे हमला कर घायल करने के मामले में पकड़ा गया गया है।
विज्ञापन

गांव बख्तावरपुर निवासी विशाल ने चार नवंबर, 2022 को पुलिस को शिकायत दी थी कि 3 नवंबर, 2022 को वह खेत में घूमने गए थे। इस दौरान दीपक उर्फ हड्डी अपने दोस्तों के साथ वहां आया था। पुरानी रंजिश के चलते उसने दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसे पीटकर घायल कर दिया था। शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मुरथल थाना के जांच अधिकारी राजपाल ने आरोपी दीपक उर्फ हड्डी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें