फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इनामी अफीम तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :42: मादक पदार्थ तस्करी का इनामी आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। अफीम तस्करी के मामले में करीब 22 माह से भूमिगत पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के सरायकेला-खरसावां के गांव रूचाप निवासी अभिषेक है। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 के सहायक उप निरीक्षक राकेश ने गांव रायुपर निवासी राकेश उर्फ केशी अन्नपूर्णा ढाबे के पास अफीम के साथ पकड़ा। आरोपी के पास से 470 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े चार अन्य मामले भी दर्ज हैं। इनमें झारखंड के रांची स्थित बूंदी थाने में वर्ष 2024 के दो मामले और कुरुक्षेत्र जिले के सदर थानेसर थाने में वर्ष 2023 और 2024 के दो मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें