सोनीपत। थाना सदर सोनीपत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में भगोड़े आरोपी को 12 साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव ठरू का रहने वाला शहंशाह है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गांव ठरू निवासी शहंशाह के खिलाफ वर्ष 2009 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी उसके बाद भूमिगत हो गया। उसे अदालत ने वर्ष 2010 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। उसके बाद से उसका सुराग नहीं लग सका। अब पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया कि वह यहां से भागकर उत्तर प्रदेश और बाद में हिमाचल चला गया था। वहां मेहनत मजदूरी का काम करता रहा।