फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन माह की बच्ची की मौत के मामले में आरोपी दादी गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भदाना में बेटे-बहू के साथ हुए झगड़े में दुधमुंही पोती की मौत के मामले में आरोपी दादी रोशनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव भदाना निवासी राजेंद्र ने 26 अगस्त को सदर थाना पुलिस को बताया था कि वह 25 अगस्त की देर शाम मजदूरी कर घर लौटा तो पता चला कि उनके कमरे की बिजली काटने के लिए तार हटा रखा था। जब वह तार लगाने लगा तो उनकी मां रोशनी, भाई जयभगवान उर्फ नान्हा व पिता रमेश ने उसे रोकते हुए झगड़ा करने लगे। भाई जयभगवान ने उन्हें और उनके पिता रमेश ने उनकी पत्नी पूनम को पकड़ लिया। पूनम की गोद में उनकी तीन माह की बेटी रोमा थी। उनकी मां रोशनी ने बेटी को छीन लिया और पटकर मार डाला। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सदर थान प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने बताया कि अब हत्या की धारा हटाकर गैर इरादतन हत्या की जोड़कर रोशनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें