सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में घर के अंदर घुसकर विवाहिता से छेडख़ानी करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 18 मई की रात को वह घर के अंदर सो रही थी। 19 मई को तडक़े करीब साढ़े चार बजे उनके गांव का रहने वाला संजय उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ छेडख़ानी कर दी। जब उसकी आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया। उसके आरोपी फरार हो गया। उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। अब पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।