खरखौदा। क्राइम यूनिट, खरखौदा की टीम ने आरोपी गांव निरथान निवासी मोहित को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। टीम हेड कांस्टेबल अमित की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना के आधार पर टीम ने खांडा मोड़ के पास से आरोपी को पकड़ा है। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हैं। उसके खिलाफ खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद