फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव मेहंदीपुर निवासी सोमबीर है। क्राइम यूनिट वेस्ट में मुख्य सिपाही मंदीप अपनी टीम के साथ टीकाराम कन्या महाविद्यालय के पास मौजूद थे। टीम को सूचना मिली कि गांव मेहंदीपुर निवासी सोमबीर के पास अवैध हथियार है। वह किसी के आने के इंतजार में पार्क के गेट के पास कालूपुर चुंगी पर खड़ा है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची तो वह एक युवक दिखाई दिया। टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान सोमबीर के रूप में दी। तलाश लेने पर उसके पास से देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें