गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भठगांव निवासी रवींद्र है। 10 अक्तूबर को क्राइम यूनिट गोहाना टीम तिहाड़ खुर्द मोड़ फरमाना रोड पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि रवींद्र अवैध पिस्तौल लिए हुए है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भठगांव रोड पर निजी स्कूल के पास रविंद्र को काबू किया। पुलिस ने तलाशी लेने पर उसकी जेब से देशी पिस्तौल व मैगजीन मिली। मैगजीन खाली करने पर दो कारतूस मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।