गन्नौर। थाना गन्नौर पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को अवैध हथियारों और 29 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 29 कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है। गन्नौर पुलिस ने सूचना के आधार पर बादशाही रोड पर स्कूटी लेकर खड़े युवक को पकड़कर उसके बारे में पूछा तो उसने अपनी पहचान गन्नौर निवासी अभिषेक उर्फ बिट्टू के रूप में बताई। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली है। संवाद