सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली टीम ने 16 हेरोइन ग्राम समेत आरोपी न्यू तारा नगर निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को पुलिस टीम गीता भवन चौक पर गश्त कर रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रेलवे फ्लाईओवर के नीचे लगते रास्ते से आरोपी अमित को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 16 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। संवाद