फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेडख़ानी करने व ईंट मारने का प्रयास करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ लॉकडाउन में शराब के नशे में उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौच करने व मना करने पर उसके साथ छेडख़ानी करने व धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी जिले सिंह है। महिला ने तीन लोगों पर आरोप लगाया था। महिला ने 23 अप्रैल को पुलिस को बताया कि वह अपनी सास के साथ घर पर थी। रात करीब 9 बजे गांव के ही तीन लोग शराब पीकर उनके घर के बाहर पहुंचे थे और गाली-गलौच करने लगे थे। जिसे सुनकर वह बाहर आई और उन्हें ऐसा करने से मना किया था तो आरोपियों में से एक ने ईंट उठाकर उसे मारने की भी कोशिश की थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके साथ छेडख़ानी भी कर दी थी। उसके विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी जिले सिंह को काबू कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें