सोनीपत। पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने और खाते से पैसे निकालने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन सोनीपत की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 24 जून 2025 को बस स्टैंड सोनीपत के पास एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया था और बाद में उसके खाते से 37,900 रुपये निकाल लिए थे। आरोपी से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद