खरखौदा। मोबाइल फोन छीनने के मामले में खरखौदा पुलिस ने आरोपी ऋतिक पोलंगी निवासी रोहतक को गिरफ्तार किया है। 13 अगस्त को समस्तीपुर, बिहार हाल किरायेदार गांव महीपुर विनासी अनुराग ने शिकायत दी थी कि वह रात के समय कंपनी से छुट्टी कर कमरे पर जा रहा था। फरमाणा की तरफ से बाइक पर आए तीन युवकों ने अपनी बाइक उनके आगे लगा दी। एक युवक ने चाकू दिखाकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मामले में आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। संवाद