गन्नौर। एचएसआईआईडीसी, बड़ी स्थित फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक कांशीराम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सहकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के गांव कोच्छापुर निवासी बालकृष्ण के रूप में हुई। पुलिस ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में कांशीराम पर हमले करते हुए बाल कृष्ण की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें बाल कृष्ण राॅड से कांशीराम पर कई वार करते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में और भी श्रमिक दिखाई दिए जिसने बाल कृष्ण को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में बालकृष्ण ने फिर से राॅड उठा कर कांशी राम पर वार किया। जिससे कांशीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
वर्जन
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक की हत्या के मामले में आरोपी बालकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
युद्धवीर सिंह, थाना प्रभारी, बड़ी थाना