फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या व शव जलाने के मामले में आरोपी काबू

Wed, 31 Jan 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव कुंडली से नरेला गए पूर्व सरपंच के बेटे पहलवान राजीव खत्री की हत्या व शव को जलाने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के बवाना का रहने वाला अक्षय उर्फ गोली है। पुलिस ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव कुंडली निवासी पूर्व सरपंच इंद्रपाल नंबरदार ने कुंडली थाना पुलिस को 24 नवंबर, 2020 को बताया था कि उनके बेटे राजीव (35) वर्तमान में खेतीबाड़ी करते थे। वह पहले पहलवानी किया करते थे। उनके बेटे 18 नवंबर, 2020 को नरेला से स्प्रे की दवाई लेने की बात कहकर घर से गए थे। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले में तत्कालीन जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह की जांच में सामने आया कि राजीव ने 20 नवंबर को नरेला में अपने दोस्तों के साथ था। बाद में उसके दोस्त चले गए थे, जबकि वह एक व्यक्ति से बातचीत करने लगा था। इसी दौरान वहां पहुंची एक आई-20 कार में सवार तीन युवकों ने राजीव को अगवा कर लिया था।
राजीव के बड़े भाई संजय ने बताया कि कुंडली और नरेला पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कार का नंबर पता लगा था जिसमें उसके भाई का अपहरण किया गया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक युवक की पहचान बवाना निवासी दीक्षित उर्फ दीपक के रूप में की थी। दिल्ली पुलिस ने दीक्षित को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी तो उसने बताया था कि 20 नवंबर, 2020 को अगवा करने वाली रात को ही राजीव की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बवाना में नहर के पास झाड़ियों से राजीव का शव जली हालत में बरामद कर लिया था। उनको पांच गोली मारी गई थी। मामले में अब अक्षय उर्फ गोली को काबू किया है। पुलिस मामले में पहले दिल्ली के बवाना के रहने वाले दीक्षित उर्फ दीपक, विकास उर्फ कल्ला और रोहित उर्फ गोगली को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें