फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टूर एंड ट्रेवल्स ऑफिस में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना पुलिस ने टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ नाना गांव रभड़ा का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को 9 अगस्त को महमूदपुर निवासी सलीम उर्फ सुनील ने कार्यालय में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। कार्यालय से एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, बेडशीट व चार्जर चोरी हुए थे। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अनिल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें