फोटो : 18: सोनीपत के सिविल लाइन थाना पुलिस की गिरफ्त में स्कूटी चोरी का आरोपी। पुलिस
सोनीपत। थाना सिविल लाइन पुलिस ने घर के सामने से स्कूटी चोरी करने के मामले में आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद कर ली है।पुलिस ने बताया कि नरेंद्र नगर में रहने वाले रजनीश ने शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी स्कूटी घर के सामने खड़ी की थी जिसे कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद