सोनीपत। थाना कुंडली पुलिस ने घर से सामान चोरी करने के आरोपी सोनीपत के टीडीआई टस्कन सिटी निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को गांव सांदल कलां के मनजीत ने कुंडली थाने में शिकायत दी थी कि उन्होंने लुधियाना के प्रवीन के साथ टीडीआई टस्कन सिटी में 2602 और 2702 फ्लैट किराये पर ले रखे हैं। होली पर दोनों घर चले गए। लौटने पर फ्लैट की खिड़की टूटी मिली। मनजीत के अनुसार उनके फ्लैट से बिजली फिटिंग के तार, रसोई व बाथरूम के नल चोरी मिले। साथ ही फ्लैट नंबर 702 से रसोई और बाथरूम के सभी नल किसी ने चोरी कर लिए। इस शिकायत पर दर्ज अभियोग की जांच करते हुए उप निरीक्षक राजेश की टीम ने शिवम नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह इसी सोसाइटी में रहता है। संवाद