फोटो 23: सोनीपत के क्राइम यूनिट गन्नौर की गिरफ्त में रेलवे कर्मी के घर चोरी करने का आरोपी। स्रो
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर टीम ने रेलवे कर्मी के घर से आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद फिलहाल गौतमबुद्ध नगर निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। रेलवे कर्मी आनंद निवासी महादेव नगर, गन्नौर ने थाना बड़ी में शिकायत दी थी कि वह 24 दिसंबर 2024 को अपनी ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान उनके मकान में किराये पर रहने आए युवक ने उनकी पत्नी पर नशीला स्प्रे कर घर से लाखों के समान पर हाथ साफ कर दिया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब क्राइम यूनिट गन्नौर में नियुक्त उप निरीक्षक सतीश व उनकी टीम ने आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
फोटो 23: सोनीपत के क्राइम यूनिट गन्नौर की गिरफ्त में रेलवे कर्मी के घर चोरी करने का आरोपी। स्रो