गोहाना। शहर थाना पुलिस ने नई अनाज मंडी से बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीन उर्फ चुन निवासी कबीर बस्ती गोहाना है। गांव कासंडा निवासी नरेश ने बताया कि वह 27 अप्रैल को गेहूं का हिसाब करवाने नई अनाज मंडी आया था और अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दी। शाम करीब 8 बजे बाहर आकर देखा तो बाइक गायब मिली। थाना शहर गोहाना ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को काबू किया व उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।