फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धोखाधड़ी कर गाड़ियां बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 07:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट (पश्चिम) ने धोखाधड़ी कर गाड़ियां बेचने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव मटिंडू निवासी ऋषिपाल है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

ब्रह्म नगर निवासी साहिल ने 30 जुलाई को शिकायत दी थी कि उनके पास अर्टिगा व स्वीफ्ट डिजायर कार है। ताऊ विनोद ने ट्राइबर गाड़ी खरीद रखी है। उन्होंने अपनी तीनों गाड़ियों को मई व जून में किराये पर गांव मटिंडू निवासी ऋषिपाल को दिया था। ऋषिपाल ने अब न किराया दिया और न ही गाड़ियां वापस की। ऋषिपाल के मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। गाड़ियों में लगे जीपीएस के माध्यम से पता किया तो अर्टिगा कार पलवल के गांव मामनी खेड़ी में थी। उसे थाने में खड़ा करा दिया था। ताऊ विनोद की गाड़ी जींद के जुलाना में मिली थी। उन्होंने गाड़ी को थाना जुलाना में खड़ा करवा दिया था। स्वीफ्ट डिजायर अब तक नहीं मिली थी। ऋषिपाल ने उनकी गाड़ियां किसी अन्य को बेच दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषिपाल को गिरफ्तार करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें