सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के फर्रुखनगर निवासी आलोक है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। दिल्ली निवासी युवती ने 28 अगस्त को कुंडली थाना में शिकायत दी थी कि आलोक ने उन्हें शादी का झांसा दिया था। इसके बाद आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक को गिरफ्तार किया है।