फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाड़ियां खरीद उनके जाली कागजात तैयार करने का आरोपी काबू

Sat, 10 Aug 2024 07:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के गोहाना में पुलिस टीम के साथ आरोपी राहुल। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना की क्राइम यूनिट पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाड़ियां खरीद कर उनके जाली कागजात तैयार करता था। गिरफ्तार आरोपी खानपुर कलां निवासी राहुल है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट गोहाना पुलिस 29 जुलाई को गांव ककाना मोड़ के पास मौजूद थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाका लगाकर गांव खानपुर के अमित उर्फ मुरखा को काले रंग की स्कॉर्पियो के साथ गिरफ़्तार किया था। अमित ने पुलिस के मांगने पर गाड़ी के दस्तावेज पेश नहीं किए थे। गाड़ी के टूल बाक्स की जांच की तो उसमें दो आधार कार्ड मिले, जिन पर अमित के फोटो लगे थे। एक आधार कार्ड अन्य व्यक्ति का था। गाड़ी के दस्तावेज कुलदीप के नाम पर मिले थे। गाड़ी पर लोन भी करवाया गया था। जांच में सामने आया कि अमित ने कुलदीप के आधार कार्ड में गड़बड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। पुलिस ने अमित के खिलाफ थाना सदर गोहाना में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी दलबीर उर्फ दल्लू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर गोहाना में विभिन्न धाराओं के तहत आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें