फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के ग्राउंड में घूमने गए युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव शहजादपुर में रात को स्कूल के ग्राउंड में घूमने गए युवक की तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव शहजादपुर का रहने वाला सुरेंद्र है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। गांव शहजादपुर निवासी अमरदीप ने वीरवार को पुलिस को बताया था कि उसका भाई दीपक शर्मा (32) बुधवार रात को स्कूल के ग्राउंड में घूमने गया था। इसी दौरान उसे गांव के सुरेंद्र, उसके बेटे धमू व एक अन्य ने पकड़ लिया था। सुरेंद्र व एक अन्य ने लाठी डंडों व धमू ने तेजधार हथियार से वार कर उसके भाई दीपक शर्मा को घायल कर दिया था। इसी बीच जब वह आवाज सुनकर ग्राउंड पर पहुंचा और शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए थे। वह अपने भाई को लेकर अस्पताल गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना सोनीपत प्रभारी सुनील की टीम ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें