गोहाना। थाना बरोदा पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोकश उर्फ नन्हा है। 25 जुलाई को सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि लोकेश ने उनकी नाबालिग लड़की से छेड़खानी की और फोन पर गलत संदेश भेजे। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की की मजिस्ट्रेट के सामने महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसिलिंग करवाई। दूसरी तरफ आरोपी लोकश उर्फ़ नन्हा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है।