फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग से छेड़खानी करने व अश्लील फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर छेड़खानी करने, अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक के गांव फरमाणा निवासी रवि है। 1 जून को जींद निवासी एक व्यक्ति ने महिला थाना गोहाना में शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ रवि ने गोहाना क्षेत्र में स्कूल के बाहर छेड़छाड़ की व अश्लील फोटो व वीडियो बना ली थी। इसके बाद रवि ने उनकी बेटी से फोन लिया और बात करने लगा था। उनकी बेटी को मिलने की धमकी देने लगा और मिलने से मना करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। जब उनकी बेटी ने रवि से बात करनी बंद की तो रवि ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर दिए थे। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें