फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 08:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी पानीपत निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। 30 मई को सोनीपत निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग लड़की घर से बाहर गयी थी जो अब तक वापस नहीं लौटी। महिला ने शक जताया था कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया और नाबालिग ने बताया कि आरोपी राहुल ने उनका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें