सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने महिला की पिटाई करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव कैलाना निवासी मनीष है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कैलाना निवासी कृष्ण ने 3 मार्च, 2019 को शिकायत दी थी कि वह अपनी बेटी से मिलने सोनीपत गए थे। वहां मौके पर गए तो उनकी बेटी लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी। वह बेटी को उपचार कराने नागरिक अस्पताल में ले गए थे। वहां उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि मनीष ने उनके साथ घर में घुसकर पिटाई की है। आरोपी उन्हें धमकी देकर भाग गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।