फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 22 पंचायतों के खाते दुरुस्त नहीं, 15वें वित्त आयोग की राशि अटकी

Sat, 21 Oct 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को साल भर होने वाला है और सरकार ने गांवों में विकास कार्य भी शुरू करा दिए हैं। इसके बावजूद प्रदेश की कुछ ग्राम पंचायतें ऐसी भी हैं, जिनका बैंक खाता ही दुरुस्त नहीं है। इन बैंक खातों में ऑनलाइन राशि भी जमा नहीं हो पा रही है। ऐसे में वह काम नहीं हो पा रहे हैं, जिनके तहत विकास कार्यों के लिए सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में राशि भेजने का प्रावधान है। 15वें वित्त आयोग की राशि भी खातों में नहीं पहुंच पाई हैं। पंचायती राज विभाग ने इस पर संबंधित अधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

खंड विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से पंचायती राज संस्थाओं के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए वित्त आयोग योजना की राशि भेजी जाती है। इसी कड़ी में 24 अगस्त को प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में 193.46 करोड़ रुपये की राशि 15वें वित्त आयोग के तहत भेजी थी, लेकिन प्रदेश की 22 ग्राम पंचायतों के खाते में यह राशि नहीं पहुंच पाई है। अब विभाग के महानिदेशक ने मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि संबंधित ग्राम पंचायतों को कारण बताओ नोटिस देने को कहा है। जवाब मांगा गया है कि यह भी बताया जाए कि आखिर मुख्यालय के बार-बार कहने के बावजूद बैंक खातों को दुरुस्त किस कारण नहीं करवाया जा रहा है। महानिदेशक ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


सबसे अधिक सोनीपत व फिर फतेहाबाद की पंचायत

प्रदेश में 22 ऐसी ग्राम पंचायत हैं जिनमें बैंक खातों को दुरुस्त नहीं करवाया गया है। इनमें सबसे अधिक सोनीपत जिले की हैं। सोनीपत की 10 ग्राम पंचायतों में से नौ अकेले मुंडलाना की है। जिनके बैंक खाते अपडेट नहीं हैं। इसके अलावा फतेहाबाद की सात, भिवानी, अंबाला, रेवाड़ी, सिरसा व पानीपत की एक-एक ग्राम पंचायत शामिल है।



सोनीपत की इन ग्राम पंचायतों के खाते नहीं अपडेट

जिले में 10 पंचायतों के खाते अपडेट नहीं है, जिसमें मुरथल खंड के गांव ग्यासपुर व मुंडलाना खंड की के गांव महमूदपुर चहल, महमूदपुर मान, खंदराई, सिवानका, जवाहरा, छतेहरा, सिरसाढ, गंगेसर व खानपुर खुर्द की पंचायत शामिल हैं। इन गांवों की पंचायतों को मुख्यालय की ओर निर्देश दिए गए और बैंक खातों को दुरुस्त करने को कहा गया, लेकिन उन्हें नहीं कराया गया।
विज्ञापन


वर्जन

जिले की 10 ग्राम पंचायतों के बैंक खाते अपडेट नहीं होने के कारण 15वें वित्त आयोग की राशि उनके खातों में नहीं जा सकी। मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है। इसके बाद ग्राम पंचायतों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। सभी को 21 अक्तूबर तक जवाब देने को कहा गया है।

-राजपाल चहल, डीडीपीओ सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें