सोनीपत। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी के साथी गांव पुगथला निवासी सागर को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 3 सितंबर को एक महिला ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 2 सितंबर की रात करीब 10 बजे से घर से गायब है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बजाना खुर्द निवासी दिनेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।