फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसा या हत्या, जांच के लिए पुलिस से मिले परिजन

Mon, 31 Jul 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कुमासपुर के पास हादसे में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने अब हत्या की आशंका जताई है। हादसे में घायल ने परिजनों को बताया कि उनकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। जिसमें उनके भतीजे की मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने मामले को लेकर मुरथल थाना प्रभारी से मुलाकात की। पुलिस ने मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गांव मुरथल निवासी नरेंद्र सिंह ने 24 जुलाई को पुलिस को था बताया कि उनका बेटा प्रिंस काम से पड़ोस के गांव कुमासपुर गया था। उनके साथ गांव का बॉबी भी था। लौटते समय बाइक को प्रिंस चला रहा था। जब वह बीच रास्ते में आए तो एक कच्चे रास्ते से तेज रफ्तार ट्रैक्टर लिंक रोड पर आया। प्रिंस ने बाइक को उससे टकराने से बचाने का प्राय का बचाने का प्रयास किया, लेकिन चालक अपने ट्रैक्टर को बीच सड़क पर ले आया। इसके चलते बाइक ट्रैक्टर में टकरा गई। इस हादसे में प्रिंस और बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। वहां प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया था। सोमवार को मृतक के परिजन मुरथल थाने में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बॉबी ने अस्पताल से छुट्टी के बाद उन्हें बताया है कि उनकी बाइक को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात की। थाना प्रभारी ने जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गांव मुरथल के ग्रामीणों ने मुलाकात की थी। उन्होंने हादसे में मौत के मामले में संदेह जताया है। एक अन्य शिकायत दी है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें