फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली निगम ग्रामीण कार्यालय से एसी चोरी

Fri, 20 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के गन्नौर में बिजली निगम के एसडीओ ग्रामीण कार्यालय से एसी चाेरी करते सीसीटीवी म - फोटो : kathua news
विज्ञापन
गन्नौर। गढ़ी झंझारा रोड स्थित बिजली निगम के एसडीओ ग्रामीण कार्यालय से बुधवार रात एसी चोरी हो गया। चोरी की वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक कार्यालय परिसर में एसी चोरी करते होते नजर आ रहे हैं। बिजली निगम के एसडीओ अभिषेक ने गन्नौर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार्यालय में एसी लगा हुआ था। जिसे चोर बुधवार रात चोरी कर ले गए। वीरवार सुबह उन्हें चोरी की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर काॅल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें