फोटो 30: सोनीपत के गन्नौर में बिजली निगम के एसडीओ ग्रामीण कार्यालय से एसी चाेरी करते सीसीटीवी म
- फोटो : kathua news
गन्नौर। गढ़ी झंझारा रोड स्थित बिजली निगम के एसडीओ ग्रामीण कार्यालय से बुधवार रात एसी चोरी हो गया। चोरी की वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक कार्यालय परिसर में एसी चोरी करते होते नजर आ रहे हैं। बिजली निगम के एसडीओ अभिषेक ने गन्नौर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार्यालय में एसी लगा हुआ था। जिसे चोर बुधवार रात चोरी कर ले गए। वीरवार सुबह उन्हें चोरी की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर काॅल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।