फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चंडीगढ़ से हटाई एसी बस का दिल्ली रूट पर परिचालन शुरू

Mon, 01 Jan 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। रोहतक रोड स्थित गोहाना बस अड्डा से एसी बस को चंडीगढ़ रूट से हटाकर दिल्ली रूट पर शुरू किया गया है। अब दिल्ली जाने वाले यात्री वातावरण अनुकूलित बस की सेवा ले सकेंगे। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार यह बस रोजाना गोहाना से दिल्ली तक के दो फेरे लगाएगी। जिससे रोडवेज की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
गोहाना बस अड्डा पर मुख्यालय की तरफ से एसी बस उपलब्ध कराई गई थी। इसका परिचालन चंडीगढ़ रूट पर किया गया था, लेकिन इस रूट पर यात्रियों की कमी रही। एसी बस के लिए पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से रोडवेज अधिकारियों ने इस बस का परिचालन चंडीगढ़ रूट से हटाकर दिल्ली रूट पर शुरू किया है। यह बस रोजाना दो फेरे लगाएगी। बस में यात्रियों को एसी की सुविधा उपलब्ध होगी। यह बस निर्धारित रूटों पर ही रुकेगी। जिससे यात्रियों का समय बचेगा।
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल
दिल्ली रूट पर शुरू की गई एसी बस गोहाना बस अड्डे से सुबह 8 बजे सवारियां लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में यह बस 11 बजे दिल्ली से गोहाना के लिए अपना सफर शुरू करेगी। दूसरे फेरे में यह बस दोपहर दो बजे गोहाना से दिल्ली के लिए रवाना होगी और वापसी में शाम पांच बजे दिल्ली से गोहाना के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वर्जन
गोहाना बस अड्डा से एसी बस दिल्ली रूट पर शुरू कर दी है। इस बस को पहले चंडीगढ़ रूट पर चलाया गया था, लेकिन यात्रियों की कमी के चलते अब इस बस को चंडीगढ़ रूट से हटाकर दिल्ली रूट पर शुरू कर दिया है।-राकेश सैनी, उप डीआई, सब डिपो, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें