फोटो 39: सोनीपत में जीटी रोड पर आप नेता देवेंद्र गौतम को डिटेन कर लकर जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: प
सोनीपत। आप के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र गौतम मुख्यमंत्री से जनता के सवालों के जवाब मांगने के लिए निकले थे। एक हाथ में राष्ट्रध्वज और दूसरे हाथ में मांग पत्र लेकर वह जीटी रोड के रास्ते मुरथल विश्वविद्यालय में जा रहे थे। पुलिस ने इसकी भनक लगते ही उन्हें जीटी रोड पर बीच रास्ते डिटेन कर लिया गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद देवेंद्र गौतम को पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद देवेंद्र गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल मंच, फोटो और भाषणों तक सीमित न हो। सोनीपत की जनता को असली समस्याओं का हल चाहिए।