फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष ने लगाया मारपीट व गाली-गलौज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वह गांव रायपुर के गली की टाइल को उठाकर ले जाने की वीडियो बना रहे थे। उन्होंने सेक्टर-27 थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

देवेंद्र गौतम ने बताया कि उन्होंने गांव रायपुर में सेक्टर-7 और शमशान भूमि की तरफ जाने वाले मार्ग की सफाई कराई थी। वहां की टाइल को पार्षद के साथ मिलकर उखड़वाकर रखवाया था। रास्तों को समतल करके टाइल को दोबारा से लगवाया जाना था। वीरवार रात कुछ लोग टाइल को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर ले जा रहे थे। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। इस पर आरोपियों ने उनसे अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी शुक्रवार सुबह छह बजे घर में घुस आए और मारपीट कर की। वह शिकायत लेकर थाने में पहुंचे। देवेंद्र गौतम का आरोप है कि वहां पर पुलिस ने समझौता करने के लिए दबाव बनाया। पुलिसकर्मियों ने उनसे व उनके साथी अधिवक्ता से अभद्रता की। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी एसपी-डीसी को दे दी है।
देवेंद्र गौतम ने मारपीट की शिकायत दी है। इस पर मामला सामान्य धाराओं का बन रहा है। उन्होंने थाने में हंगामा किया। पुलिस की ओर से कोई अभद्रता नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना सेक्टर-27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें