फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आहूति संस्था ने गोहाना में दो नेत्रदान संपन्न कराए

विज्ञापन
गोहाना में मरणोपरांत नेत्रदान करने वाले अशोक खुराना। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। आहूति संस्था के प्रयासों से गोहाना में दो नेत्रदान संपन्न करवाए गए। 74 वर्षीय अशोक खुराना के मरणोपरांत नेत्रदान कराए गए। हार्ट फेल होने के कारण निधन के बाद सतीश सरदाना ने आहूति संस्था से संपर्क कर अशोक हंस और दीपक मुखीजा ने परिवार की सहमति लेकर नेत्रदान संपन्न करवाया। संस्था ने 87 वर्षीय मनोहर लाल भ्याना का नेत्रदान करवाया। वह शतकवीर रक्तदाता चंद्र प्रकाश के ससुर थे। अस्वस्थता के चलते निधन होने के बाद चंद्र प्रकाश ने आहूति संस्था से संपर्क किया। संस्था से सन्नी निरंकारी और बंटी निरंकारी ने परिवार की सहमति से नेत्रदान संपन्न करवाया। दोनों नेत्रदानों के लिए दिल्ली स्थित श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट के टेक्नीशियन नरेंद्र लोहमार की टीम पहुंची। संवाद

गोहाना में मरणोपरांत नेत्रदान करने वाले अशोक खुराना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें