फोटो संख्या:60- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतक की कागती कार्रवाई करते पुलिस--संवाद
महेंद्रगढ़। सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सतनाली अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सतनाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सतनाली पुलिस को दी शिकायत में गांव पथरवा निवासी चिरंजीलाल ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा ऋषिपाल 25 नवंबर को हिसार में पेपर देने के लिए गया था। 26 नवंबर को उसे सूचना मिली कि उसके लड़के ऋषिपाल का गांव पथरवा व सतनाली के बीच एक होटल के नजदीक एक्सीडेंट हो गया है। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां पर उसका लड़का घायल पड़ा था।
राहगीरों की मदद से उसके सतनाली सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने ऋषिपाल को मृत घोषित कर दिया।