गोहाना के नागरिक अस्पताल में उपचार कराता पीड़ित। संवाद
गोहाना। खानपुर खुर्द गांव में एक महिला के घर ऋण की किस्त लेने गए बैंककर्मी की ग्रामीण ने पिटाई कर दी। बैंक कर्मी ने मामले की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी है, जिसमें त्रिलोक ने बताया कि वह एक बैंक में बतौर आरओ कार्यरत हैं। मंगलवार को वह खानपुर खुर्द गांव में सरोज के घर ऋण की किस्त लेने के लिए गए थे। किस्त का पैसा देने के बाद महिला ने गांव की दो महिलाओं का लोन करवाने के लिए रुकने को कहा। वह उसके घर के आंगन में बैठ गए। इस दौरान वहां एक ग्रामीण आया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। बाद में वह बाइक लेकर वहां से चल पड़ा। आरोप है कि ग्रामीण ने काफी दूर तक उनका पीछा किया और रास्ते में उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ाकर उसे नीचे गिरा दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।