फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दवा लेने के लिए निकले युवक की हादसे में मौत

Tue, 13 Feb 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली के पास दवा लेने आए युवक को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली के नरेला स्थित रविदास नगर निवासी रामकुमार ने बताया कि उनके बेटे नरेश कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करते थे। वह कई दिन से बीमार थे। वह घर से दवा लेने के लिए कुंडली-सिंघु बॉर्डर के पास आए थे। सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उनके बेटे को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें