गोहाना। रोहतक रोड स्थित अपने घर से दिहाड़ी के लिए गया युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। रोहतक रोड पर बस स्टैंड के नजदीक रहने वाले लक्ष्मण मंडल ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को उनका 21 वर्षीय बेटा आशीष कुमार घर से दिहाड़ी करने के लिए सुबह करीब 9 बजे लेबर चौक पर गया था मगर वह लौटकर नहीं आया। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की मगर उसका सुराग नहीं लगा। इस पर गोहाना पुलिस ने युवक की गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। संवाद