गन्नौर। खुबडू रोड स्थित शेखपुरा चौक के पास इको कार की टक्कर से बाइक सवार गांव माजरी निवासी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। माजरी गांव निवासी रोहित ने थाना गन्नौर में दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी को वह अजय के साथ बाइक से कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। 15 फरवरी की सुबह दोनों गांव लौट रहे थे तो शेखपुरा चौक के पास खुबडू की ओर से आ रही इको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय सड़क पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इको वैन चालक भाग गया। घायल को रोहतक के एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद